अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, छह महीने से चल रहा था किडनी का इलाज

अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, छह महीने से चल रहा था किडनी का इलाज

सेहतराग टीम

राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का 64 साल की आयु में सिंगापुर में निधन हो गया। अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और वहां छह महीने से किडनी का इलाज चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। अमर सिंह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ली थी। वे कभी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने थे।

पढ़ें- WHO ने कोरोना वायरस पर दी बड़ी अहम जानकारी

अमर सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रहे हैं साथ ही राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के वो काफी करीब रहे। अमर सिंह एक समय समाजवादी पार्टी की नंबर दो पोजिशन के नेता भी रहे थे। हालांकि साल 2010 में पार्टी के सभी पोस्ट से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्हें पार्टी से भी बर्खास्त कर दिया गया।

अमर समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 27 जनवरी 1956 में हुआ। उनकी दो बेटियां हैं।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पूर्व राज्यसभा सांसद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।

आज दिन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और सभी फॉलोअर्स को ईद अल अजहा के मौके पर उन्हें बधाई भी दी।

अमिताभ के करीबी दोस्तों में शामिल थे अमर सिंह

अमिताभ बच्चन के परिवार से भी अमर के बेहद करीबी रिश्ते रहे। पिछले कुछ सालों में इन रिश्तों में खटास जरूर आई थी। इस साल फरवरी में अमर ने एक वीडियो जारी करके अमिताभ से माफी भी मांगी थी।

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना की चपेट में आने के बाद जरूरी नहीं कि शरीर में एंटीबॉडी बनें

कोरोना से सूंघने की क्षमता हमेशा के लिए खत्म नहीं हो सकती

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।